फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika: 15 चुनिंदा तस्वीरों में देखें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल, ऐसे लगा चार चांद

Mon, 04 Mar 2024 12:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का बीते दिन तीन मार्च को समापन हुआ। इस प्री वेडिंग समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। आइए आपको 15 चुनिंदा तस्वीरें दिखाते हैं, जिनमें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल कैद हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में कपल की एंट्री देखने लायक थी। अनंत और राधिका एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज पर गए और इस समारोह के लिए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

3 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान मुकेश अंबानी को अपनी नातिन के साथ खेलते हुए देखा गया। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और इसे लोगों का खूब प्यार भी मिला था।

4 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। फंक्शन में शामिल हुए सितारे भी रिहाना की परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

5 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
 आकाश अंबानी और श्वलोका मेहता की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। कपल को डांस परफॉर्मेंस एंजॉय करते देखा गया था। यही नहीं, दोनों ने अनंत और राधिका के लिए डांस परफॉर्मेंस भी दी थी।
विज्ञापन

6 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी काफी खुश नजर आए। दोनों ने समारोह को आलीशान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर तरफ इस प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

7 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में दुल्हन की एंट्री बेहद खूबसूरत थी। दुल्हन के जोड़े में राधिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें अभी से अंबानी परिवार की छोटी बहू का टैग दे दिया है।

8 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी पूरे फंक्शन के दौरान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजारते हुए दिखे। प्री-वेडिंग कार्यक्रम के तीसरे दिन अनंत अपनी भाभी श्लोका और बहन ईशा अंबानी का हाथ थामे नजर आए। इंटरनेट पर इनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

9 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रिहाना की परफॉर्मेंस की कई सारी वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी टीम के साथ स्टेज पर धमाकेदार परफॉरमेंस देती हुई नजर आ रही हैं।

10 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन में थलाइवा रजनीकांत अपने पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंची थीं।

11 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन में एम.एस धोनी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। वही, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे थे।

12 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
 3 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए बेटे अभिषेक बच्चन और पूरे परिवार समेत जामनगर पहुंचे थे। मुकेश अंबानी ने बिग बी का स्वागत भी किया था। इसके अलावा मुकेश अंबानी की एक और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने पोते और नातिन के साथ खेलते दिखाई दिए।
 

13 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में जामनगर में बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग की मौजूदगी ने शाम में चार-चांद लगा दी थी। वही, बॉलीवुड सेलेब्स की परफॉर्मेंस ने इस शाम को और हसीन बना दिया था।

14 of 15
नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
नीता अंबानी की शानदार परफॉर्मेंस के सभी कायल हो गए। अकेली नीता ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरी महफिल लूट ली। दरअसल, परंपरा और आध्यात्मिकता को श्रद्धांजलि देते हुए, नीता अंबानी ने शक्ति और धैर्य की प्रतीक मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन, विश्वंभरी स्तुति पर परफॉर्मेंस दी थी।
विज्ञापन

15 of 15
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन की शाम को सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान से लेकर रामचरण तक ने अपने डांस से महफिल में रंग जमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें