सोनू सूद अपने अभिनय के साथ-साथ अपने नेक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वे जरुरतमंद लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं रहते। यही वजह है कि लोग उन्हें 'रियल होरी' और 'मसीहा' जैसे नामों से पुकारते हैं। सबके लिए हमेशा कुछ बेहतर करने वाले सोनू सूद का एक शख्स ने बड़े खूबसूरत अंदाज में शुक्रिया किया है। सोनू सूद जब एक रेस्तरां में डिनर करने गए तो एक अजनबी शख्स ने उनके पूरे बिल का भुगतान कर दिया। इसके साथ एक प्यारा नोट भी एक्टर के लिए छोड़ा।