कुणाल ने कही ये बात
एक साक्षात्कार में कुणाल ने कहा कि अगर रियल लाइफ में कोई अल्फा मेन बनने की कोशिश करेगा तो उसे शारीरिक नुकसान के साथ-साथ और कानूनी समस्या का भी सामना करना पड़ेगा। कुणाल ने आगे कहा, 'इसको सही-गलत बोलने के कोई फायदा नहीं है, आप समझदार हैं। क्या आपको ऐसा बंदा चाहिए? जब तीन दिन आपको कोई थप्पड़ मारेगा तो चौथे दिन आप खुद बोलेंगी कि मैं पुलिस को फोन कर दूंगी'।
Tamil Superstars: ये हैं तमिल सिनेमा के सबसे अमीर सितारे, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
ये सब सिर्फ पिक्चरों में होता है
कृणाल ने आगे कहा, 'जब मैं एनिमल देख रहा था, तो मुझे भी लगा कि मैं इंटरवल से पहले किसी को तोड़ दूं। ये सब पिक्चरों में होता है, जो आपको ये सारी चीजें फील करवाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप ऐसे अल्फा मेन की तरह व्यवहार करने लगेंगे। यदि आप ऐसा करते हैं, तो कर के देखिए फिर या तो आप जेल में होंगे या फिर आप से बड़ा अल्फा मेन आपको पीट कर जाएगा'। गौरतलब है कि एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना , बॉबी देओल , तृप्ति डिमरी , सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे कलाकार ने अहम भूमिका निभाई थी।
Rakul-Jackky: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद हनीमून पर जाएंगे जैकी-रकुल, वाशु भगनानी ने किया खुलासा