पवन सिंह और ज्योति सिंह
पवन सिंह की पत्नी ने अकेले मनाया करवा चौथ
बीते रोज पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार मनाया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। देशभर के कई कलाकारों के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी करवा चौथ मनाया और व्रत रखा। खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे भोजपुरी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।
अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने यह त्योहार अकेले ही मनाया है। उन्होंने अकेले ही चांद देखा और व्रत तोड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए ज्योति ने लिखा 'पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।'
वहीं इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट पवन सिंह ने की है। इस पोस्ट में एक फोटो भी है, जिसमें वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ हैं। इसी पोस्ट में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े का असल कारण साझा कर रहे हैं। पवन सिंह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।’
पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की’, पत्नी से विवाद के बीच पवन सिंह ने की पोस्ट; फैंस ने किया रिएक्ट
पूरी खबर यहां पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने अकेले मनाया करवा चौथ, खेसारी लाल यादव बोले- 'अपनी चंदा के साथ देखा चांद'