अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आगामी प्रस्तावित और संभावित कार्यक्रमों को लेकर बीते महीने के मध्य में मुंबई में अफरा तफरी के बीच एक कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन में देश भर से लोगों को बुलाया गया। कंपनी के शीर्ष पदाधिकारी भी विदेश से इस कार्यक्रम में पहुंचे। नेटफ्लिक्स से छिटककर अब प्राइम वीडियो के करीब आ चुके निर्माता, निर्देशक करण जौहर ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की और इसी दौरान अभिनेता विजय वर्मा की एक महत्वाकांक्षी सीरीज ‘मटका किंग’ का भी एलान किया गया। लेकिन, इस सीरीज की अभी तक कास्टिंग तक पूरी नहीं हो सकी है। और, इसका फायदा मुंबई में सक्रिय कुछ कास्टिंग एजेंट उठा रहे हैं।