इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। तीनों अभिनेत्रियों-तब्बू, करीना और कृति सेनन का जादू दर्शकों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के अलावा भारतीय दर्शकों के बीच एक और फिल्म का आकर्षण जबर्दस्त है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला x कॉन्ग' की। 29 मार्च को रिलीज हुई यह हॉलीवुड फिल्म कमाल कर रही है। सिर्फ भारत ही नही, दुनियाभर में फिल्म का जादू चल पड़ा है। महज तीन दिनों में यह दुनियाभर में इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है। वहीं, टिमोथी चालमेट की 'ड्यून पार्ट 2' ने भी इतिहास रच दिया है। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। अब तक कहां तक पहुंचा दोनों फिल्मों की कमाई का आंकड़ा? आइए जानते हैं...