फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: महादेव के भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मांगी फिल्म को हिट कराने की दुआ....

Wed, 17 Apr 2024 09:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह स्वर्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। बॉलीवुड अभिनेताओं को अक्सर फिल्म रिलीज के पहले कई धामों पर पूजा-अर्चना करते देखा गया है, क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म कि रिलीज से पहले भगवान के दर्शन करना शुभ होता है। 
विज्ञापन
1 of 6
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
किसी फिल्म को हिट कराने की दुआ मांगनी हो या फिर आने वाली फिल्म का प्रमोशन ही क्यों ना करना हो। ज्यादातर बॉलीवुड सितारे काशी विश्वनाथ की शरण में चले जाते हैं। रणवीर सिंह, कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के अलावा ऐसे कई सितारे हैं जो फिल्म कि रिलीज से पहले काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कृति सेनन-रणवीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणवीर सिंह और कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा बनारस पहुंचे थे। ये तीनों सितारे रविवार रात को नमो घाट पर होने वाले एक प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले तीनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेका। काशी में बिताए गए खास पल की तस्वीरें एक्टर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें एक तरफ, रणवीर कपूर घाट के किनारे पोज देते दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ, कृति गंगा घाट के बीच भक्ति में डूबी नजर आईं। रणवीर को देखकर फैंस उनकी फिल्म 'डॉन 3' के बारे में पूछने लगे। साथ ही यह अफवाह भी आई कि क्या रणवीर सिंह और कृति सेनन किसी फिल्म में एक साथ आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी बनारस स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेक चुकी हैं। इस दौरान तमन्ना विश्वनाथ मंदिर की श्रृंगार आरती में शामिल हुई थीं साथ ही उन्होंने बाबा भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन भी किया था। मंदिर से बाहर निकलकर तमन्ना ने विश्वनाथ कॉरिडोर में चहलकदमी करती दिखाई दी थीं। दरअसल, तमन्ना ,वाराणसी में तेलुगू फिल्म ओडिला की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी, साथ ही उन्होंने इस दौरान फिल्म का प्रमोशन भी कर दिया। 

4 of 6
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2022 में अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से पहले रणवीर कपूर और आलिया ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फिल्म के कुछ सींस विश्वनाथ धाम में भी फिल्माए थे। धाम में शूटिंग और दर्शन के बाद उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कुछ लोगों ने रणबीर-आलिया को देखकर यही कहा था कि वह भोलेनाथ के दर्शन करने के साथ ही अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार भी बाबा धाम जा चुके हैं। इस दौरान पूजा पाठ के साथ उन्होंने धाम की भव्यता भी देखी। अक्षय कुमार के साथ फिल्म अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी नजर आई थीं। यह दोनों स्टार अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान' के रिलीज से पहले फिल्म की सक्सेस के लिए बाबा से आशीर्वाद लेने गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
नवम्बर 2022 में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने धाम में फोटोशूट भी कराया था। शाम के वक्त उन्होंने बाबा धाम की अद्भुत आरती में भी शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने फैन्स के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें