साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा द रूल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जून के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर शूटिंग में देरी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में फैंस का का दिल टूट गया है। अब ये फिल्म अगस्त के बजाय दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की नई रिलीज डेट ने विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'छावा' के मेकर्स की चिंता बढ़ी दी है।