आज देशभर में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग और गले लगाकर होली की बधाईयां दीं। सिने जगत के सितारे भी होली के रंग में डूबे नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने होली की तस्वीरें शेयर कर फैंस को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। वहीं, साउथ के सितारें भी होली के जश्न में डूबे नजर आए। कैसी रही साउथ सितारों की होली और उन्होंने फैंस को किस अंदाज में इस त्योहार की बधाई। चलिए, आपको बताते हैं।