फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, अल्लू की फिल्म के प्रमुख तकनीशियन ने छोड़ा निर्देशक का साथ!

Thu, 16 May 2024 01:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम


पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' अपने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। दर्शक अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए रहते हैं। आज 'पुष्पा 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जो शायद इस फिल्म के दीवाने दर्शकों को निराश कर दे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक बड़े तकनीशियन ने अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म के बड़े एडिटर एंटनी रुबिन ने इस फिल्म से अपने हाथ को खींच लिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेवारी एंटनी रुबिन पर थी। खबरों की मानें तो 'पुष्पा 2' के रिलीज में हो रही देरी की वजह से रुबीन ने इस फिल्म को छोड़ा है। सूत्रों की मानें तो रुबीन के साथ डेट्स की समस्या आ रही थी। 

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक सुकुमार काफी भव्य पैमाने पर अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को बना रहे हैं। वे इस फिल्म के निर्माण में कोई कटौती नहीं करना चाहते हैं। खबरों की मानें तो  एंटनी रुबिन के जाने के बाद उनके स्थान पर फिल्म में प्रसिद्ध संपादक नवीन नूली को लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा 2' के टीजर को पहले ही रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखकर ही दर्शक फिल्म के लिए दीवाने हुए जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें