हिंदी सिनेमा के दर्शकों को जासूसी पर आधारित फिल्में काफी पसंद आती रही हैं। इस वजह से हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसी फिल्में देखने को भी मिलती रही हैं। हाल- फिलहाल बॉलीवुड में कई बड़े अभिनेता भी फिल्मों में जासूस का किरदार निभाते नजर आए हैं। सलमान खान 'टाइगर' सीरीज में भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आए, तो 'पठान' में शाहरुख ने ऐसा किरदार निभाया। इस दौरान कई अभिनेत्रियों ने भी पर्दे पर जासूस की भूमिका निभाई है। आज हम इस लेख में बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने पर्दे पर महिला जासूस की भूमिका निभाई है।