फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Oberoi: स्टॉप मोशन पिक्चर तकनीक का हिस्सा बने अक्षय ओबेरॉय, जानें एनिमेशन मूवीज में कैसे होती है प्रयोग

Fri, 03 Nov 2023 02:55 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय ओबेरॉय और कमाठीपुरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अक्षय ओबेरॉय पहली बार किसी स्टॉप मोशन पिक्चर में अपनी आवाज देकर  एनीमेशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस सीरीज में ना सिर्फ अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आवाज दी है, बल्कि इस सीरीज की शूटिंग का हिस्सा भी  हैं। स्टॉप मोशन एक एनिमेटेड फिल्म निर्माण तकनीक है जिसमें किसी किरदार या  वस्तुओं को अलग-अलग  शूट करके उसके हर मोमेंट को एडिट करके एनीमेशन का रूप दिया जाता है। इस तकनीक से वेब सीरीज 'कमाठीपुरा' का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय ओबेरॉय पहली ना सिर्फ एनिमेटेड सीरीज कमाठीपुरा में अपनी आवाज दी है, बल्कि इस सीरीज की शूटिंग का हिस्सा भी रहे हैं। इस सीरीज में अक्षय ओबेरॉय ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलमेट और गियर पहने थे। और, उनके हर मोमेंट को वीडियो कैमरे से शूट करके एडिट टेबल पर एनिमेशन का रूप दिया गया। अक्षय ओबेरॉय कहते हैं, 'इस मोशन कैप्चर तकनीक  पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। इसके पीछे की तकनीक अत्याधुनिक है, और अंतिम परिणाम वास्तव में लुभावना है। एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना जो मुंबई के जादुई प्राणियों का अनुभव वास्तव में एक विशेष अनुभव रहा है।'

Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं कंगना! बोलीं- श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमेटेड सीरीज 'कमाठीपुरा' में अक्षय ओबेरॉय ने देव की भूमिका निभाई है। वह कहते हैं, 'यह एक ऐसा किरदार है जो रहस्य और जादू की दुनिया में प्रवेश करता है। देव की यात्रा तब शुरू होती है, जब उसका बॉस उसे मुंबई के प्रसिद्ध रेड लाइट इलाके कमाठीपुरा भेजता है, जहां वह सोचता है कि यहां मौज-मस्ती की रात होगी। लेकिन वह नहीं जानता कि वेश्यालय में जिससे  उसकी मुलाकात होती है,वह कोई  साधारण महिला नहीं है। 

Radhika Madan: खुद को इंडस्ट्री की करीना समझती थीं राधिका मदान, 'जबड़ा टेढ़ा है' कमेंट ने उठाया आंखों से पर्दा

4 of 5
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टॉप मोशन पिक्चर एक ऐसी तकनीक है। जिसका उपयोग  'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स', 'हैप्पी फीट', 'द एडवेंचर्स ऑफ टिन टिन' और 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' जैसी कई  हॉलीवुड की फिल्मों में  प्रभावी ढंग से किया गया था। अक्षय ओबेरॉय कहते हैं, 'कमाठीपुरा में जिस तरह से हमारी एक एक  गतिविधियों को शूट किया गया। उसका अनुभव मंत्रमुग्ध कर देने वाला था, जिसे आप एनीमेशन में देख सकेंगे।'

TV Serials: करोड़ों रुपये में हुई आपको इन पसंदीदा टीवी किरदारों की शादी, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय ओबेरॉय और कमाठीपुरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें एनिमेटेड सीरीज 'कमाठीपुरा' की तो आयुष्मान पांडे के निर्देशन में बनी यह सीरीज स्नेहा सप्रू की  पुस्तक 'मैजिकल क्रिएचर्स ऑफ मुंबईस अंडरबेली'  पर आधारित। 'कमाठीपुरा' का निर्माण एनिमेटेड सीरीज की 'लव डेथ प्लस रोबोट्स' की तर्ज पर किया गया है। जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज 'कमाठीपुरा' का इन दिनों मुंबई के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है, जल्द ही यह सीरीज किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें