अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन थ्रिलर 'बड़े मियां छोटे मियां' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने दो दिन में ही 50 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के साथ-साथ फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार इससे पहले भी कई मल्टी स्टारर फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। चलिए आपकों इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।