फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM Vs Maidaan: एडवांस बुकिंग में 'मैदान' पर भारी पड़े 'खिलाड़ी', इस फिल्म को ईदी देने की तैयारी में दर्शक

Mon, 08 Apr 2024 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैदान-बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ईद पर रिलीज होने वाली बड़े मियां छोटा मियां और मैदान को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शनिवार से दोनों फिल्मों की बुकिंग शुरू हो गई। एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटा मियां ने अजय देवगन की मैदान को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर किसने बाजी मारी है।
विज्ञापन

2 of 5
मैदान, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय-टाइगर क बड़े मियां छोटे मियां ने 9000 से ज्यादा टिकटें बेची हैं। फिल्म के भारत में 3000 से ज्यादा शो होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, मैदान ने 6000 से अधिक टिकट बेचे हैं और कहा जा रहा है कि इसके 2700 से अधिक शो हैं। ऐसे में दोनों की फिल्मों की आपस में जमकर टक्कर होने की उम्मीद नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बड़े मियां छोटे मियां-मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम
खबरों की मानें तो एडवांस बुकिंग के साथ, 'बड़े मियां छोटे मियां' का एडवांस कलेक्शन 30 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है, जबकि 'मैदान' की एडवांस बिक्री लगभग 20 लाख रुपये से अधिक हो गई है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बुधवार 10 अप्रैल को देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां-मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरों की मानें तो 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' के सभी शो अब 10 तारीख को शाम 6 बजे से चलेंगे। जानकार मानते हैं कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और फिल्म ‘मैदान’ के बीच सिनेमाघरों को लेकर मारामारी होनी ही है और जो भी फिल्म इस खींचतान में ज्यादा स्क्रीन्स ले पाएगी, फायदा उसी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की 'मैदान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी कटौती के पास कर दिया है और इसकी स्क्रीन टाइमिंग 3 घंटे और 1 मिनट है। बड़े मियां छोटे मियां के लिए, सीबीएफसी ने निर्माताओं को कुछ संशोधन करने का निर्देश दिया था और फिल्म का रन टाइम भी घटाकर 2 घंटे 44 मिनट कर दिया गया था।

Arshad Warsi: अरशद ने मलाइका-फराह के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, बताया- दोनों के साथा कैसा है उनका रिश्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें