फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पूरी, जश्न मनाते हुए टीम का वीडियो वायरल

Tue, 16 Jul 2024 10:23 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी' और अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला था। इन दोनों भागों की सफलता के बाद निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे भाग का एलान कर दिया था। फिल्म की शूटिंग भी तेजी से की गई, जिसकी झलकियां प्रशासकों को समय-समय पर देखने को मिली। वहीं अब दर्शकों के लिए एक और दिलचस्प खबर सामने आई है, जो इसकी शूटिंग से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त ने आखिरकार अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म के बारे में नई जानकारियां एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो के जरिए मिली, जहां टीम 'मार्टिनी शॉट' नाम के आखिरी शॉट का जश्न मनाने के लिए एक साथ आई थी। वीडियो में फिल्म के क्रू मेंबर्स को ऑफिस सेटिंग में शूटिंग पूरी होने पर ताली बजाते और चीयर करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
यह वीडियो अक्षय कुमार के फैन क्लब की ओर से साझा किया गया है। वीडियो के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। स्क्रिप्ट से स्क्रीन तक, यह एक रोमांचक सफर रहा है।' वीडियो में निर्देशक सुभाष कपूर को भी क्रू मेंबर्स के साथ गले मिलते और जश्न मनाते हुए देखा गया। प्रशंसक भी इस वायरल वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब फिल्म पर जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।

4 of 5
अजमेर में जॉली एलएलबी-3 का शूटिंग सेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी व्यावसायिक रूप से सफल रही है। पहली दो फिल्मों को उनकी तीखी सामाजिक टिप्पणी और आकर्षक कोर्ट रूम ड्रामा के लिए व्यापक प्रशंसा मिली। तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इसमें पिछली फिल्मों में जॉली की भूमिका निभाने वाले दो मुख्य अभिनेताओं अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच आमना-सामना होगा। यह पुनर्मिलन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहली बार है, जब दोनों अभिनेता स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों जगदीश नाम के एक चरित्र को निभाएंगे। अरशद वारसी 'जगदीश त्यागी' और अक्षय कुमार 'जगदीश्वर मिश्रा' के रूप में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार और अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग अजमेर और राजस्थान में की गई है, जिसमें से ज्यादातर शूटिंग अजमेर के एक वास्तविक कोर्ट रूम में 40 दिनों से ज्यादा समय तक चली। इस साल की शुरुआत में अक्षय ने राजस्थान शेड्यूल के खत्म होने की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में अभिनेता और उनके सह-कलाकार को खून से लथपथ होकर बाइक चलाते हुए देखा गया था। वीडियो से पता चलता है कि बीटीएस फिल्म के किसी फाइट सीन से हो सकता है। अक्षय ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा था, 'और यह शेड्यूल खत्म हो गया। जैसा कि आप देख सकते हैं, दोनों जॉली ने राजस्थान में खूब मौज-मस्ती की।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें