साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विदा मुयार्ची' के निर्माण में व्यस्त हैं। बीते कुछ समय पहले अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की जानकारी साझा की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि वे अपनी नई फिल्म के लिए निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ सहयोग करेंगे। फिल्म की शूटिंग बीते हफ्ते आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।