अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं अब आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।