फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों को साउथ के निर्देशक करेंगे डायरेक्ट, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood stars - फोटो : सोशल मीडिया
जब-जब बॉलीवुड और साउथ के अभिनेता और निर्देशक एक साथ आए हैं तब-तब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा है। उदाहरण के लिए 'जवान' समेत कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल है। यह सिलसिला साल 2024 में भी जारी रहने वाला है। इस साल साउथ के कई चर्चित निर्देशक बॉलीवुड के कई टॉप अभिनेताओं को अपनी फिल्मों में डायरेक्ट करने वाले हैं। चलिए आपको इन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, साजिद नाडियावाला और एआर मुरुगादॉस - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम सलमान खान का है, जो चर्चित निर्देशक एआर मुरुगदास के निर्देशन में काम करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा की गई, जो एक मेगा बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वीडी 18 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में अगला नाम वरुण धवन का है, जो 'जवान' फेम निर्देशक एटली के साथ 'वीडी 18' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण एटली मुराद खेतानी के साथ मिलकर बना रहे है। फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, वहीं, वामिका गब्बी भी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।
 

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के लोकप्रिय निर्देशक कोराटाला शिवा अपनी अपकमिंग फिल्म में बॉलीवुड के दो टॉप सितारे को डायरेक्ट कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म में कोराटाला शिवा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान को डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में सैफ अली खान मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

Salman Khan: कई हिट के बाद सूरज बड़जात्या इस कारण नहीं कर रहे सलमान के साथ काम, बेटे के करियर पर दे रहे ध्यान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा में बॉबी देओल - फोटो : Social media
इसके अलावा लोकप्रिय निर्देशक शिवा ने बॉबी देओल फिल्म 'कांगुआ' में निर्देशित किया है, फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में बॉबी विलेन की भूमिका में हैं। वहीं, निर्देशक सुजीत अपनी अपकमिंग फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी को निर्देशित करने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाते हैं।

Silence 2: एसीपी अविनाश वर्मा बन फिर धमाल मचाएंगे मनोज बाजपयी, 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का एलान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें