भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में छाई रही। इस फेस्टिवल में इसे दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ग्रैंड प्रिक्स जूरी प्राइज से सम्मानित किया गया। अब यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में शामिल हो गई है। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में फ्रांस का प्रतिनिधित्व करेगी। फ्रांस ने इसे शॉर्टलिस्ट किया है। बता दें कि भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री का एलान 27 सितंबर को होगा।