साल 2022 में रितेश देशमुख ने ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'वेद' का निर्देशन किया था। 'वेद' के साथ रितेश ने अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की थी। फिल्म में रितेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी और मराठी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी। वेद की सफलता के बाद रितेश अब अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।