'बिग बॉस' ओटीटी का तीसरा सीजन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों अदनान शेख और सना सुल्तान 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो गए थे। अदनान ने जिस धमाके के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी बिल्कुल उतनी ही जल्द वे घर से बेघर हो गए। वहीं सना सुल्तान को भी उम्मीद नहीं था कि वे इतनी जल्दी घर से बेघर हो जाएंगी। अब सना और अदनान ने घर से बेघर होने के बाद मीडिया से बातें करते नजर आए हैं। आइए जानते हैं दोनों ने क्या कुछ कहा है घर के बाकि के सदस्यों के बारे में और अपनी इस 'बिग बॉस' की जर्नी के बारे में---
विज्ञापन
2 of 5
अदनान शेख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अदनान शेख घर से बाहर निकलने के बाद थोड़े निराश नजर आए। मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे मन में घर के किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई बैर नहीं है। मैं सबके साथ दोस्त बनकर रहना चाहता हूं। घर में सब खेल रहे हैं और कोई भी गलत नहीं है। मुझे घर में जाने से पहले कटारिया गलत लगता था, लेकिन वह बिल्कुल अलग इंसान है और मैं उसे पसंद करता हूं'।
विज्ञापन
3 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @adnaan_07dz
अदनान शेख अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता है कि मैं टास्क में हारा हूं। अब जब मैं घर से बाहर आ गया हूं तो मैं यही मानकर चल रहा हूं कि इसमें अल्लाह की मर्जी छिपी हुई है'। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें वडा पाव गर्ल के बारे में कहे गए अपने बयान की वजह से पछतावा है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'हां मैं मानता हूं कि मुझसे गलती हुई है और मैंने उनसे माफी भी मांग चुका हूं'।
4 of 5
सना सुल्तान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanakhan00
वहीं सना सुल्तान मीडिया से बातें करते हुए बोलीं, 'अरमान मलिक बेहद फेक इंसान हैं। उन्हें लगता है कि वे शो जीत जाएंगे, लेकिन किसी भी इंसान के असलियत की पहचान 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद होती है। मुझे यकीन है कि जनता के सामने उनकी असलियत आ कर रहेगी'।
सना सुल्तान शिवानी के बारे में बातें करते हुए बोलीं, 'मैं शिवानी को सच में दोस्त में माना था, लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया। मैं फेक नहीं हूं और अगर मेरे दिल में कुछ है तो वह मेरे चेहरे पर दिखेगा। शिवानी ने मुझे अरमान के साथ मिलकर बॉडी शेम किया था और मैं भी इंसान हूं, मुझे बुरा लगता है इसलिए जब मैं घर से बाहर निकल रही थी तब मैं उनसे मिलने नहीं गई। मैं अपनी जर्नी से खुश हूं। मैं भले ही एक महीने चार दिन में बाहर आ गई हूं, लेकिन मैंने कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं किया यह बहुत बड़ी बात है'।