आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। साल 2009 में 'लंदन ड्रीम्स' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य, शुरू में अभिनेता बनना ही नहीं चाहते थे। अब हाल ही में, अभिनेता ने उन दिनों को याद किया, जब इंडस्ट्री में उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं और इस दौरान उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा था।