अदिति राव हैदरी काफी लंबे वक्त से अभिनेता सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। बीते दिनों अदिति ने सिद्धार्थ के साथ अपनी सगाई का एलान किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए। अब हाल ही में अदिति ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की हैं और खुशी जाहिर की है। अदिति ने कहा कि वे अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल मुकाम पर हैं और सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप को एंजॉय कर रही हैं।