फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Devotees of Mahadev: महादेव के महाभक्त हैं ये सितारे, लिस्ट में रवीना से लेकर सारा अली खान तक शामिल

Thu, 09 May 2024 03:03 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के सितारे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आम इंसानों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी ईश्वर में अपार श्रद्धा रखते हैं। उनमें से कुछ सितारे तो कई बार मंदिरों में भी नजर आते हैं। आइए आज आपको बॉलीवुड के उन कुछ सितारों के बारे में बताते हैं जो भगवान शिव के परम भक्त हैं। जो एक नहीं बल्कि कई बार शिव के दरबार में दस्तक देते दिखाई देते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान का है। वे कई बार शिव के दरबार में माथा टेकती नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे महादेव के दर्शन के लिए कई बार महाकाल मंदिर और केदारनाथ की यात्रा कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में रवीना टंडन का भी नाम शामिल है। रवीना ईश्वर में अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी राशा के संग भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर रवीना और उनकी बेटी की तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं। 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया भी शिव के प्रति अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नजर आईं। अभिनेत्री ने कई बार कहा भी है कि भगवान शिव के प्रति उनके मन में अटूट विश्वास है। वे भी आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी में ईश्वर को स्थान देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन बॉलीवुड में शिव-भक्त के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होंने तो महादेव शंभु का टैटू भी अपने सीने पर गुदवाया हुआ है। अजय देवगन भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें