अदिति राव हैदरी को लेकर बुधवार सुबह से ऐसी खबरें चल रही हैं कि उन्होंने तेलंगाना के एक मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। हालांकि, कहीं से भी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, अब अभिनेत्री की शादी की खबर पर मुहर लग गई है। आज मुंबई में आयोजित हुए 'हीरामंडी' सीरीज के एक इवेंट में अदिति नदारत दिखीं। इस दौरान होस्ट ने यह पुष्टि कर दी कि उनकी शादी हो गई है और इस वजह से वह इवेंट में शामिल नहीं हो पाई हैं।