सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का सबक आपके लिए क्या है?
मुझे लगता है कि इस फिल्म के जरिए मैने यह देखा, सीखा और समझा कि जो आपको उड़ने के लिए जो पंख चाहिए, वे आपके पास ही हैं, उन्हें बाहर ढूंढने की जरूरत नहीं है। एक महिला होने के नाते मैं इस बात को समझती हूं। हमें ये याद रखना होगा कि हम अपनी खुद की पहचान और आवाज हैं। अपने फैसले लेने का अधिकार एक महिला को खुद ही होना चाहिए है।