उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने रंग-बिरंगे गाउन और एक क्रिस्टल से जड़ा 4 लाख रुपये का तोता-क्लच कैरी किया था। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें वहां से हटने के लिए कह दिया। यह पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा और कुछ लोगों ने इसे शर्मिंदगी भरा बताया। इसके अलावा, एक और घटना में उर्वशी अपनी भारी-भरकम ड्रेस के साथ रिवॉल्विंग डोर में फंस गईं, जिसके लिए उनकी टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: Nia Sharma: बैकलेस गाउन में निया शर्मा ने कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल, फैंस बोले- सिजलिंग लुक