पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज का प्रचार करते समय पंकज त्रिपाठी से जब बात उनको मुंबई में मिले पहले वेतन या फीस की चली तो वह पहले तो बहुत सकुचाए, फिर बोले, “मुझे जब पहली बार मुंबई में कैमरा फेस करने का मौका मिला था तो मैं सुबह आठ बजे से शूटिंग पर मौजूद था। पूरा दिन इंतजार करते करते बीत गया और फिर रात आठ बजे के करीब मेरी कुछ मिनट की शूटिंग हुई। एडिटिंग के दौरान वह हिस्सा भी फिल्म से निकाल दिया गया। उस एक दिन के काम के मुझे 1700 रुपये मिले थे और उसमें से ढाई सौ रुपये तो मेरे ऑटो रिक्शा के किराये में चले गए थे।”