फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Wedding: दामाद नहीं बेटा चाहते हैं शत्रुघ्न, अभिनेता ने पुराने इंटरव्यू में जताई थी ख्वाहिश

Thu, 20 Jun 2024 02:13 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जून वे मुंबई में शादी करेंगी। वहीं सोनाक्षी की शादी के खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने भावी दामाद के बारे में बातें करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से बहुत प्यार करते हैं। वे कई मौकों पर अपनी बिटिया के ऊपर प्यार लुटाते नजर आ चुके हैं। अब जबकि सोनाक्षी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तब 'सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' का एक पुराना एपिसोड वायरल हो रहा है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपने भावी दामाद के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'एक दिन सोनाक्षी की शादी होगी ही और वे हम सबको छोड़ कर ससुराल चली जाएंगी'। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, 'हम दामाद नहीं बल्कि एक दामाद के रूप में एक बेटा को घर लाएंगे। सोनाक्षी जानती हैं कि मैं उनसे कितना प्यारा करता हूं और उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है'। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
'सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' के उस एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा की मां भी अपने होने वाले दामाद के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'मैंने सोनाक्षी से पहले भी कहा है और आज फिर से कह रही हूं आप उस इंसान को अपना जीवनसाथी बनना जो आपको आपसे अधिक प्यार करे और मैं जानती हूं कि आप जो भी फैसला लेंगी वह सही होगा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। वहीं आज खुद अभिनेता ने इस तरह की झूठी खबर फैलाने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाते दिखे। सोनाक्षी के पिता उनकी शादी में शामिल होंगे और वर-वधू और आशीर्वाद भी देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें