प्यार वो एहसास है जो सारे बंधनों को तोड़ देता है। जब वह परवान चढ़ता है तो वह जाति, धर्म, समाज, उम्र, व्यवसाय आदि बंधनों से ऊपर उठ जाता है। ऐसा ही उदाहरण हमें देखने को मिलता है सिनेमा जगत की अभिनेत्रियों और भारतीय राजनेताओं के बीच खिले प्यार के फूलों को देखकर। इन्होंने ना सिर्फ प्यार किया बल्कि एक-दूजे का हाथ थाम कर सारी जिंदगी साथ निभाने की कसमें भी खाई। आज सभी खुशी-खुशी अपनी जिंदगी एक-साथ जी रहे हैं। आइए आज जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपना दिल राजनेताओं को दिया और उनसे शादी की।
विज्ञापन
2 of 6
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। राघव चड्ढा ‘आम आदमी पार्टी’ के युवा राजनेता हैं। इन दोनों की मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई। परिणीति और राघव पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, इस बीच इन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन बाद में दोनों ने सगाई और शादी कर ली। Stree 2 Song: 'स्त्री 2' का गाना 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' रिलीज, श्रद्धा-राजकुमार के रोमांस ने लिया डरावना मोड़
विज्ञापन
3 of 6
स्वरा भास्कर और फहाद जिरार अहमद
- फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara
स्वरा भास्कर और फहाद जिरार अहमद
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फहाद अहम को अपना जीवन साथी चुना है। फहाद अहमद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। अभिनेत्री ने फहाद को अपना दिल दिया और कोर्ट मैरिज कर ली। अपनी शादी को लेकर स्वरा को काफी ट्रोल भी होना पड़ा था।
4 of 6
आयशा टाकिया और फरहान आजमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ayeshatakia
आयशा टाकिया और फरहान आजमी
साल 2009 में अभिनेत्री आयशा टाकिया ने महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी से एमएलए फरहान आजमी से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान से शादी करने के पहले आयशा ने अपना धर्म भी बदल लिया था। दोनों की शादी को 15 साल हो गए हैं। इनका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
5 of 6
नवनीत कौर राणा और रवि राणा
- फोटो : इंस्टाग्राम @navneetravirana
नवनीत कौर राणा और रवि राणा
तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री नवनीत राणा ने निर्दलीय एमएलए रवि राणा से साल 2011 में ब्याह रचा लिया। नवनीत और रवि की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों की लव स्टोरी योगा सीखने के दौरान शुरू हुई थी। दरअसल, नवनीत राणा बाबा रामदेव की बड़ी प्रशंसक हैं। कहा जाता है कि शादी करने के लिए नवनीत ने बाबा रामदेव से इजाजत ली थी।
राधिका कुमार स्वामी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ radhika_kumarswamy
राधिका कुमार स्वामी और एचडी कुमारस्वामी
साल 2006 में कन्नड़ अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी ने कर्नाटक के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली। दोनों की उम्र के बीच 27 साल का फासला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका ने गुपचुप शादी की थी, जिसका खुलासा उन्होंने बाद में किया था। राधिका एचडी कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी हैं। Kritika Malik: 'वह मेरी रक्षा कर रहे थे, उन्हें शो की परवाह नहीं थी', थप्पड़ कांड पर कृतिका ने तोड़ी चुप्पी