फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Private Jet: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पास है प्राइवेट जेट, नयनतारा-प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

Sun, 22 Sep 2024 04:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कई नामी अभिनेत्रियां हैं, जिनके पास खुदका प्राइवेट जेट है। वह अक्सर अपनी फैमिली या फिर किसी खास शूट के लिए अक्सर प्राइवेट जेट में ही सफर करना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट में नयरतारा, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित के अलावा भी कई नामी अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की कई नामी अभिनेत्रियां हैं, जिनके पास खुदका प्राइवेट जेट है। वह अक्सर अपनी फैमिली या फिर किसी खास शूट के लिए अक्सर प्राइवेट जेट में ही सफर करना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट में नयरतारा, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित के अलावा भी कई नामी अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्म में ही अभिनय किया है। शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा ने बेहतरीन काम किया है। नयनतारा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है और उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। वह अक्सर अपने पति विग्नेश शिवन और दोनों बच्चों के साथ अपने प्राइवेट जेट में सफर करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर अपने प्राइवेट जेट से अपने पति निक जोनस के साथ सफर करती हैं। कुछ ही समय पहले प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी और निक के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका इन दिनों सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

4 of 6
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड फिल्मों में अपने हुस्न और अभिनय का जादू बिखेर चुकीं सनी लियोनी भी अक्सर अपनी फैमिली के साथ घूमने के लिए प्राइवेट जेट का ही इस्तेमाल करती हैं। सनी के प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए सीखी मलयालम में लोरी, आलिया भट्ट बोलीं- 'उन्नी वावा वो'
 
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लंबे टूर के लिए अपने पति राम और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने अपने प्राइवेट जेट से ही सफर करना पसंद करती हैं। अपने डांस और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतती आई माधुरी की दिलकश समाइल पर फिदा हैं।
Shah Rukh Khan: किंग ने बेटे का नाम अबराम क्यों रखा? शाहरुख खान बोले- मेरी पत्नी हिंदू हैं और मैं मुस्लिम हूं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
अपनी फिटनेट और ब्यूटिफुल लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पास भी अपना खुदका प्राइवेट जेट है। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और अपने दोनों बच्चों के साथ अक्सर अपने प्राइवेट जेट से ही छुट्टियां मनाने जाती हैं।
Sharvari Wagh: इस निर्देशक के साथ पहली फिल्म करना चाहती थीं शरवरी, अल्फा स्टार बोलीं- शॉर्टलिस्ट हो गई...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें