फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले तृप्ति डिमरी को ऐसे मिली थी पहचान, ओटीटी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Tue, 30 Jan 2024 06:25 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज इंडिया की नेशनल क्रश हैं। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' से उन्होंने न सिर्फ खूब सुर्खियां बटोरी बल्कि उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में कम स्पेस होने के बावजूद तृप्ति ने दर्शकों के दिल खास जगह बनाई। सोशल मीडिया पर भी तृप्ति के फॉलोवर्स में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। एनिमल से पहले उन्होंने 'लैला मजनू', बुलबुल और 'काला' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि कैसे ओटीटी उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति ने बताया कि ओटीटी उनके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ। एनिमल से पहले उन्हें दर्शकों का प्यार और पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म से ही मिली थी। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोगों ने ओटीटी पर उनका काम देखा और उन्हें पसंद किया। आज कई अभिनेताओं को भी ओटीटी की बदौलत ढेर सारे अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए हुए तृप्ति ने कहा, 'जब मैंने एक अभिनेत्री के तौर पर अपनी शुरुआत की तो उस समय बहुत कम प्रोजेक्ट्स बन रहे थे। मैं लोगों से मिलती थी तो वे कहते थे काम ही नहीं है यार। उस समय लोग अभिनय की नौकरी पाने के लिए छह-छह महीने तक भी इंतजार करते थे। हालांकि, आज काम करने के ढेरों मौके हैं। अब मैं जिस किसी से भी मिलती हूं, वे ओटीटी पर कुछ न कुछ कर रहे हैं। पांच साल पहले लोग बेरोजगार होते थे पर आज नहीं हैं, यह एक अच्छा एहसास है'।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के सेट से लीक हुई साड़ी पहने अल्लू अर्जुन की तस्वीर, इंटरनेट पर छाया 'गंगम्मा तल्ली' अवतार

4 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति ने आगे कहा कि वे सिर्फ वह काम करना चाहेंगी जो चुनौतीपूर्ण हो। बिना यह सोचे कि क्या यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा या बड़े पर्दे पर। तृप्ति ने कहा कि वे ऐसा किरदार निभाना चाहती है, जो हर शहर को पसंद आए।
Munawar Faruqui: बेटे के साथ मुनव्वर ने मनाया बिग बॉस 17 के जीत का जश्न, पिता-बेटे की प्यार भरी तस्वीरें वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, तृप्ति की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एनिमल के बाद वे धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ उनकी आशिकी 3 करने की भी चर्चा है। जिसे अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म अप्रैल 2024 में फ्लोर पर जाएगी।
Thalapathy Vijay: राजनीति में एंट्री करेंगे दलपति विजय, तमिलनाडु में जल्द ही अपनी पार्टी लॉन्च करने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें