प्यार में उम्र की सीमा कोई सीमा नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने शादी के वक्त अपने से कम्र उम्र के जीवनसाथी को चुना।
विज्ञापन
1 of 8
उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्यार में उम्र की सीमा कोई सीमा नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने शादी के वक्त अपने से कम्र उम्र के जीवनसाथी को चुना। आज वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स हैं जिनके बीच उम्र का काफी ज्यादा गैप है। आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने पति से उम्र में काफी ज्यादा बड़ी हैं। आइए जानते हैं उन पावर कपल्स के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। ऐश्वर्या ने भी अपने से 3 साल छोटे अभिनेता से शादी की। ऐश्नर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई है। साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे तब ऐश की उम्र 34 साल थी और अभिषेक की उम्र 31 साल थी। यानी कपल को शादी के पूरे 15 साल हो चुके हैं। वो एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बन चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद 2021 में इन दोनो की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है। इस साल यानी 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया। अनुष्का-विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली से कुल 188 दिन और 6 महीने बड़ी हैं।
4 of 8
नम्रता-महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
नम्रता शिरोडकर-महेश बाबू
बॉलीवुड फिल्मों को बहुत पहले छोड़ चुकीं नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है। नम्रता पति महेश से बड़ी हैं, दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है। महेश बाबू और नम्रता ने अपनी शादी का फैसला करने से पहले पांच साल तक डेट किया। दोनों 10 फरवरी 2005 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब उनके दो बच्चे हैं गौतम घट्टामनेनी और सितारा घट्टामनेनी।
विज्ञापन
5 of 8
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड के सबसे चहेते और हॉट कपल्स की लिस्ट में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का नाम शुमार है। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से उम्र में पूरे 6 साल बड़ी हैं। बिपाशा ने टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। इस जोड़े ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा और करण भी एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। उनकी बेटी का नाम देवी है। बिपाशा अक्सर देवी के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
6 of 8
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
कैटरीना कैफ की शादी अचानक ही हुई। कैटरीना ने अपना हमसफर बस एक झटके में ही चुन लिया था। जहां सभी पहले ये कयास लगाते थे कि सलमान खान के साथ कैटरीना की शादी होगी। लेकिन यह सभी खबरें बस अफवाह बनकर रह गईं जब कैटरीना ने विक्की से शादी कर ली थी। कैटरीना की उम्र 40 साल और विक्की कौशल की उम्र 35 साल है। यानी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच 5 साल का अंतर है। दोनों ने साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी जोड़ी को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अपने ऐज गैप से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी अगर दिल राजी तो सब राजी खुशी।
विज्ञापन
7 of 8
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों के बीच 10 साल का गैप और ये ऐज गैप कभी भी इन दोनों के रिश्तों में दीवार नहीं बना। आज दोनों एक दूसरे के साथ हैं और एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी जोनस है।
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी खुद से दो साल छोटे उम्र के अंगद बेदी से शादी की है। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी। आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। नेहा और अंगद दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।