फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action Scenes: इन फिल्मों के एक्शन सीन ने खड़े कर दिए थे रोंगटे, अनिल कपूर के बेटे ने भी दर्शकों को चौंकाया

Fri, 03 May 2024 04:05 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्शन के मामले में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' भी कम नहीं है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में बनी हैं। कुछ अभिनेताओं की तो पहचान ही एक्शन फिल्मों से हैं। मार-काट वाले सीन लोगों को पसंद आते हैं। दर्शक विलेन की कुटाई करते हुए हीरो को देखकर बड़े खुश होते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें खतरनाक एक्शन देखने को मिला था। इन फिल्मों में 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'वॉर', 'एक था टाइगर', 'बाजीराव मस्तानी' और 'बड़े मियां छोटे मियां' शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर

एक्शन के मामले में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' भी कम नहीं है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वैसे तो पूरी ही फिल्म में एक्शन देखने को मिलता है, लेकिन सबसे खास सीन टाइगर श्रॉफ की एंट्री का है। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक था टाइगर

फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान खान के एक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया था। 'वॉर' में टाइगर की एंट्री की तरह ही इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री भी जोरदार है। छतों से कूदते-उछलते हुए मारधाड़ वाले सीन आज भी रोमांच पैदा कर देते हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

4 of 6
फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' - फोटो : सोशल मीडिया
भावेश जोशी सुपरहीरो

हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' को भले ही दर्शकों ने नकार दिया हो, लेकिन इस फिल्म में एक्शन जोरदार था। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। इसमें हर्षवर्धन कपूर ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म का बाइक चेज वाला सीन रोंगटे खड़े कर देता है।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' - फोटो : सोशल मीडिया
बाजीराव मस्तानी

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिले थे।  पुराने जमाने के युद्ध को उन्होंने बखूबी फिल्माया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां

निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अपने एक्शन की वजह से चर्चा में आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया एफ, पृथ्वीराज सुकुमारन और मानुषी छिल्लर ने अभिनय किया था। इस फिल्म के एक्शन सीन को शूट करने के लिए मोटा पैसा खर्च किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें