फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Contestant: बिग बॉस 18 के पहले प्रतिभागी के नाम पर लगी मुहर, शो में दिखेंगी निया शर्मा

Mon, 16 Sep 2024 12:56 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का एक बड़ा दर्शक वर्ग है। यही वजह है कि इसके अभी तक 17 सीजन के साथ-साथ तीन ओटीटी सीजन भी आ चुके हैं। अब इसके 18वें सीजन का इंतजार किया जा रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन शामिल होगा। इसी बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निया शर्मा की बिग बॉस 18 में एंट्री हो गई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90

2 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
निया शर्मा मनोरंजन जगत की एक चर्चित हस्ती हैं और कई रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निया शर्मा पहली प्रतियोगी है, जिसके नाम की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें हर साल बिग बॉस में आने के लिए न्यौता मिलता था, लेकिन कभी बात नहीं बन पाई थी और आखिरकार शो के 18वें सीजन में वो दिखाई देंगी।
विज्ञापन

3 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
रिपोर्ट्स के अनुसार, निया शर्मा ने कुछ ही दिन पहले शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। निया के बाद अब दर्शक बाकी के प्रतिभागियों को जानने के लिए उत्सुक हो उठे हैं। वहीं, निया शर्मा के प्रशंसक भी उन्हें शो में देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। बता दें कि निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 80 लाख फॉलोअर्स हैं।

Citadel Season 2: वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा, साझा की झलक

4 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
निया शर्मा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं, जो साल 2022 में प्रसारित हुआ था। इसके अलावा उन्हें स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वें सीजन में भी देखा गया था। उस साल शांतनु माहेश्वरी ने शो जीता था और हिना खान रनर अप रही थी।

Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने इस वजह से छोड़ा 'अनुपमा' शो, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
निया इन दिनों कलर्स पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी-कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं। इस शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी लोगों को गुदगुदा रही है। बता दें कि निया शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' शो को जीत चुकी हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस 18 में वो क्या कमाल दिखाती है। बताते चलें कि स्त्री 2 फिल्म में सरकटा का रोल करने वाले सुनील कुमार के शो में शामिल होने की अफवाह उड़ रही है।

Arijit Singh: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ लंदन में अरिजीत सिंह ने किया शो, पोस्ट कर जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें