फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vir Das: काम पूरा होने के बाद जश्न मनाएंगे वीर दास, 52वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की करेंगे मेजबानी

Mon, 16 Sep 2024 12:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास 52वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे। पिछले साल उन्होंने स्पेशल लैंडिंग के लिए पुरस्कार जीता था। इस साल वह  25 नवंबर, 2024 को न्यूयॉर्क शहर में होने वाले इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स को होस्ट करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर वीर दास ने कहा कि उनके पुरस्कार जीतने के बाद से ही टीम उनके संपर्क में थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात का पहले से पता था और उनके लिए यह तब पूरा होगा जब वह इस काम को पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले साल एमी जीता था और लगभग चार महीने बाद टीम ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे चाहते हैं कि मैं यह करूं। मुझे इसके बारे में पहले से पता था, उन्होंने अभी-अभी इसकी घोषणा की है। 
Tito Jackson: माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 
विज्ञापन

3 of 5
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @virdas
यह ऐसी चीज नहीं है जिसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद थी। पिछले साल तो मुझे अपने काम के लिए नामांकन की उम्मीद भी नहीं थी, लेकिन मैं अपने आस-पास के लोगों को जश्न मनाने दे रहा हूं, मेरे लिए यह तब होगा जब काम पूरा हो जाएगा।’

 

4 of 5
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
45 वर्षीय वीर दास स्टैंड अप शो के साथ एक अनुभवी अभिनेता भी हैं, जिन्होंने दुनिया भर में प्रदर्शन किया है। वीर दास ने कहा, ‘मैंने अभी अपनी स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू नहीं किया है, मैंने एक शब्द भी नहीं लिखा है, क्योंकि मैं आमिर खान द्वारा निर्मित अपनी सह-निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की एडिटिंग में व्यस्त हूं।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
अभिनेता आगे कहते हैं, ‘मंच पर कुछ कहने से पहले दो बार सोचना तो दूर की बात है, मैं एक बार भी नहीं सोचता। दर्शक सीमाएं तय करते हैं, मैं नहीं।’ बता दें कि वीर दास विवादों में भी घिरे रह चुके हैं। एक स्टैंड अप कॉमेडी ‘मैं भारत से आता हूं’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने उन पर भारत विरोधी होने का भी आरोप लगाया था। इसे लेकर वह काफी ट्रोल भी हुए थे।
'मेरे चंदा-सूरज, हमेशा साथ रहना...', सिद्धार्थ से शादी के बाद अदिति ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें