फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Negi: रिलेशनशिप पर बोलीं आशा नेगी, कहा- मैं सिंगल हूं, खुश हूं और सब बढ़िया चल रहा है

Sat, 13 Jul 2024 05:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करने वाली अभिनेत्री आशा नेगी के रिलेशनशिप को लेकर काफी सवाल किए जाते हैं। आशा के प्रशंसक उनके सोशल मीडिया हैंडल उनके रिश्ते को लेकर कमेंट करते रहते हैं। अब आशा नेगी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करने वाली अभिनेत्री आशा नेगी के रिलेशनशिप को लेकर काफी सवाल किए जाते हैं। आशा के प्रशंसक उनके सोशल मीडिया हैंडल उनके रिश्ते को लेकर कमेंट करते रहते हैं। अब आशा नेगी ने अपने रिलेशनशिप और सोशल मीडिया को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
हिंदुंस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आशा नेगी ने कहा कि लोग डेटिंग को लेकर उनकी आलोचना करते रहते हैं। इसके चलते वो सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरुरत पर भी जोर देती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब वो इसकी आदी हो चुकी है। पहले लोगों की टिप्पणियों से परेशानी होती थी, लेकिन अब इसकी आदत हो चली है।
विज्ञापन

3 of 5
आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
आशा ने कहा कि वो खुद को इस दबाव में नहीं रखती हैं कि उन्हें हर वक्त सोशल मीडिया पर दिखना है। अपने आप को आजादी देने के लिए वो सोशल मीडिया से दूरी बनाती रहती हैं। आशा से पूछा गया कि आजकल कलाकारों पर सोशल मीडिया पर दिखने का दबाव रहता है। अपने जवाब में इस दबाव को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लाभ उठाना चाहिए, न कि इसका दुरुपयोग करना चाहिए।

4 of 5
आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए आशा नेगी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो इन दिनों सिंगल हैं और उसी में खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं और सब बढ़िया चल रहा है। आशा ने कहा कि अब उनका ध्यान खुद पर और अपने काम पर है। उन्होंने कहा कि वो कम्फर्ट जोन में न रहकर आगे बढ़ना चाहती हैं।

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' टीम ने जताया दर्शकों का आभार, नए पोस्टर में कर्ण के रूप में नजर आए प्रभास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेब सीरीज 'इंडस्ट्री' - फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
आशा नेगी हाल ही में, वेब सीरीज 'इंडस्ट्री' में अभिनय करती दिखाई दी थीं। इसमें उन्होंने सान्या सेन की भूमिका निभाई हैं। यह सीरीज मनोरंजन उद्योग की जटिलताओं को सामने रखती है। बता दें कि आशा नेगी 'बारिश', 'अभय', 'नच बलिए', 'एक मुट्ठी आसमान', 'लव का पंगा', 'ख्वाबों के परिंदे' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी नजर आ चुकी हैं।

Media Industry: मीडिया और मनोरंजन उद्योग में बढ़ेंगे रोजगार, आईएफएफआई और वेव्स मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें