अभिनेता यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इससे जुड़ी हर खबर पर उनकी नजर रहती है। बीते दिनों इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इसकी रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है। अब खुद रॉकी भाई ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। 'टॉकिस्क' पहले अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल में रिलीज नहीं होगी फिल्म
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में इस बात को आधिकारिक रूप से कंफर्म किया है कि टॉक्सिक अप्रैल में रिलीज नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की रिलीज डेट का एलान जल्दबाजी में कर दिया गया था। इसे लेकर अभिनेताओं के शेड्यूल पर विचार नहीं हो पाया। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। Ranveer Singh New Car: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की कार, जानिए कितनी है इस रेंज रोवर की कीमत