फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram: विक्रम ने कहा- मशहूर होने के बाद दोस्त बनाना मुश्किल, पावरफुल स्टार के तौर पर छाप छोड़ना लगता है अच्छा

Thu, 05 Sep 2024 12:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता विक्रम की नई फिल्म 'तंगलान' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसे 15 अगस्त को रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। विक्रम ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें एक दमदार स्टार के तौर पर छाप छोड़ना अच्छा लगता है। इसके लिए वो अपने साथ एक दल को लेकर चलते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan

2 of 5
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
इस बात को हर सिनेमाप्रेमी जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत एक बहुत बड़ा नाम है, लेकिन विक्रम उनसे कुछ मामलों में आगे हैं। रजनीकांत के पास एक समय, जब एक बॉडीगार्ड ही होता था तो विक्रम के पास पांच लोग होते थे। इतना ही नहीं उन्होंने रजनीकांत से पहले ही वैनिटी वैन की मांग रख दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
विक्रम ने रणवीर इलाहाबादिया को दिए साक्षात्कार में अपने से जुड़ी ये दिलचस्प बातें साझा हुए कहा कि वो इस स्टार वाले तामझाम का आनंद लेते हैं। उन्हें एक कारवां के साथ चलना पसंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मशहूर होने के बाद दोस्त बनाना लगभग मुश्किल हो जाता है। वो अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को निजी जिंदगी से अलग रखकर चलते हैं।

Will Smith: विल स्मिथ के प्रशंसकों को तगड़ा झटका, 'शुगर बैंडिट्स' में नजर नहीं आएंगे अभिनेता, जानें वजह

4 of 5
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
अक्सर फिल्मी सितारों को उनके फैंस की भीड़ रास्ते में घेर लेती है। आए दिन इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस मामले पर विक्रम का कहना है कि उन्होंने इतना मशहूर होने के लिए मेहनत की है और उन्हें लोगों द्वारा घेरे जाने से फर्क नहीं पड़ता है। 

Anushka Virat Kohli: वामिका-अकाय के लिए खुद खाना पकाते हैं विराट-अनुष्का, बोलीं- 'मैं थोड़ी चीटिंग करती हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
58 साल के विक्रम कॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उनके पिता विनोद राज भी अभिनेता थे। विक्रम के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने आई, महान, मीरा, ध्रुवम, माफिया, स्ट्रीट, हाउसफुल, सेतु, इंद्रियम,, रेड इंडियंस, किंग, धूल, जेमिनी, भीमा, डेविड, स्केच और कोबरा समेत कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'वीर धीरा सूरन: पार्ट 2' है।

Namashi Chakraborty: निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे मिथुन के लाडले, जन्मदिन के मौके पर किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें