फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr Bachchan: रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' में कैमियो करेगा हिट फिल्म देने वाला ये अभिनेता! इसी हफ्ते होगी शूटिंग

Mon, 22 Jul 2024 04:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि तेजा की नई फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के सिनेमाघरों में दस्तक देने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। तेजा के प्रशंसक इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर ने उनकी उत्सुकता को बढ़ा रखा है और जैसा कि आजकल बड़े अभिनेताओं की फिल्मों में कोई न कोई कैमियो देखने को मिलता है तो ऐसे में लगता है कि 'मिस्टर बच्चन' भी पीछे नहीं रहने वाली है। फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है, जो कैमियो से ही जुड़ा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @raviteja
दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि तेजा की नई फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के सिनेमाघरों में दस्तक देने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। तेजा के प्रशंसक इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर ने उनकी उत्सुकता को बढ़ा रखा है और जैसा कि आजकल बड़े अभिनेताओं की फिल्मों में कोई न कोई कैमियो देखने को मिलता है तो ऐसे में लगता है कि 'मिस्टर बच्चन' भी पीछे नहीं रहने वाली है। फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है, जो कैमियो से ही जुड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मिस्टर बच्चन' में सिद्धू जोनालागड्डा कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। उनकी पिछली फिल्म 'टिल्लू स्क्वायर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसे लेकर अभी निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का होना बाकी है, लेकिन खबर है कि सिद्धू के सीन की शूटिंग इसी हफ्ते में होगी।
विज्ञापन

3 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
'मिस्टर बच्चन' को लेकर पिछला अपडेट इसकी रिलीज की तारीख को लेकर आया था। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में उतारी जाएगी। निर्माताओें की ओर से इस तारीख का एलान बड़े ही खास अंदाज में किया गया था। पीपल मीडिया फैक्ट्री ने तारीख की घोषणा करते हुए लिखा था कि वक्त पे पहुंचने का अपना पुराना आदत है। 'मिस्टर बच्चन' 15 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होगी।

4 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : यूट्यूब @People Media Factory
'मिस्टर बच्चन' बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हिट फिल्म 'रेड' का तेलुगु रीमेक है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था। 'मिस्टर बच्चन' में रवि तेजा सरकारी कर्मचारी के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। वहीं, टीजी विश्व प्रसाद ने इसका निर्माण किया है। रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के अलावा सुभलेखा सुधाकर भी अभिनय करते दिखाई देंगे। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। मालूम हो कि रवि तेजा इसके बाद 'आरटी 75' में काम करते दिखेंगे, जिसका निर्देशन भानु भोगवरपु करेंगे।

Kusha Kapila: रोस्ट शो में शामिल होने को कुशा ने बताया नौसिखिया गलती, कहा अमानवीय और चौंकाने वाला था अहसास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें