फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: बॉलीवुड से राजनीति तक ऐसा है गोविंदा का सफर, डांस और फिल्मों के कारण प्रशंसकों के चहेते हैं अभिनेता

Tue, 01 Oct 2024 10:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को प्रशंसक उनके डांस, फिल्मों और कॉमेडी के कारण जाने जाते हैं। गोविंदा ने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया है। आइए आपको बताते हैं गोविंदा के फिल्मी करियर, डांस नंबर और पॉलिटिकल करियर के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रखते समय गोली लगने से घायल हो गए। गोविंदा को उनकी फिल्मों और एक राजनेता के तौर पर प्रशंसकों से हमेशा प्यार मिलता है। गोविंदा को उनके प्रशंसक 'ची ची' के नाम से भी जानते हैं। गोविंदा ने 1987 में सुनीता अहूजा से शादी की थी। गोविंदा के दो बच्चे- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। सुपरस्टार होने के बाद भी गोविंदा ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड से राजनीति तक कैसा रहा गोविंदा का सफर।
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा की कॉमेडी को पसंद करते हैं प्रशंसक
गोविंदा आहूजा को इंडस्ट्री में गोविंदा के नाम से जाना जाता है। गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। गोविंदा ने साल 1986 में आई फिल्म 'इल्जाम' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री नीलम को देखा गया था। साथ ही शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा भी उनके साथ फिल्म में नजर आए थे। गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपनी भूमिका कॉमेडी हीरो की तरह बनाई है। उनकी कॉमेडी की प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं।

Actor Govinda: हादसे के बाद गोविंदा ने जारी किया बयान, डॉक्टरों का जताया आभार, फैंस को भी कहा- धन्यवाद

विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
इन सुपरहिट फिल्मों में किया है काम 
गोविंदा को उनकी शानदार फिल्मों के कारण जाना जाता है। गोविंदा को 'राजा बाबू', 'आंखे', 'कुली नंबर वन', 'आंदोलन', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दीवाना मस्ताना', 'दुल्हे राजा', 'अनाड़ी नंबर 1.', 'शोला और शबनम', 'राजा भैया', 'जोरू का गुलाम', 'हीरो नंबर 1', 'बेटी नंबर 1', 'घर घर की कहानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है। सुपरहिट फिल्मों के बाद भी गोविंदा को अपने जीवन में कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा।

Parineeti Chopra: परी ने जताई 'अमर सिंह चमकीला' दोबारा शूट करने की इच्छा, इम्तियाज अली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

4 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने डांस से कर दिया था दिवाना
गोविंदा न केवल अपनी कॉमेडी और फिल्मों के कारण चर्चा में रहते हैं, बल्कि उनके प्रशंसकों को उनका डांस भी काफी पसंद आता है। गोविंदा के कुछ डांस सॉग्स आज भी प्रशंसकों की पहली पसंद हैं। इसमें 'किसी डिस्को में जाएं', 'सोना कितना सोना है', 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा', 'जोरू का गुलाम' जैसे गाने शामिल हैं।

Govinda Health Update: कैसी है गोविंदा की तबीयत, कैसे गलती से अपनी ही बंदूक से घायल हुए; क्या कह रहे डॉक्टर?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म के एक सीन में गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा राजनीति में भी रहे सक्रिय
गोविंदा साल 2004 से 2009 तक भारतीय संसद के सदस्य रहे। 2004 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए संसद के सातवें सदस्य बने थे। गोविंदा कांग्रेस पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। उन्होने राजनीतिक पार्टी एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ज्वाइन की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें