फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith Kumar: 'सलार' के निर्देशक प्रशांत नील के साथ दो फिल्म करेंगे अजित कुमार, इनमें से एक होगी 'केजीएफ 3'!

Wed, 24 Jul 2024 11:27 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजित कुमार के प्रशंसकों के लिए एक रोचक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित कुमार निर्देशक प्रशांत नील के साथ दो-दो फिल्मों में काम करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे अजित कुमार के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि प्रशांत नील हिट फिल्म 'केजीएफ' और 'सलार' बना चुके हैं और उनके साथ अजित कुमार का काम करना रोमांचक हो सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अजित कुमार और प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumar_official_/@prashanthneelfc
अजित कुमार के प्रशंसकों के लिए एक रोचक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित कुमार निर्देशक प्रशांत नील के साथ दो-दो फिल्मों में काम करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे अजित कुमार के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि प्रशांत नील हिट फिल्म 'केजीएफ' और 'सलार' बना चुके हैं और उनके साथ अजित कुमार का काम करना रोमांचक हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अजित कुमार ने प्रशांत नील से मुलाकात की है। दोनों का मिलना तब हुआ था, जब अजित कुमार अपनी नई फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग से कुछ दिन के लिए ब्रेक पर थे। अजित कुमार को लेकर प्रशांत नील के निर्देशन में बनने पहली फिल्म एक्शन ड्रामा हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम @prashanthneelfc
दूसरी फिल्म के बारे में जानकर आप चौंक सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अजित कुमार 'केजीएफ 3' का हिस्सा बन सकते हैं। चर्चा है कि निर्देशक प्रशांत नील ने अपने दोनों प्रोजेक्ट के लिए अजित कुमार से तीन साल का समय भी मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों फिल्मों का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया जा सकता है।

4 of 5
प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम @prashanthneelfc
प्रशांत नील के साथ अजित की पहली फिल्म को अस्थाई नाम 'एके 65' दिया जा सकता है, इसका काम अगले साल शुरू होगा और 2026 में फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, 'केजीएफ 3' उनकी 65वीं या 66वीं फिल्म हो सकती है। प्रशांत नील की बात करें तो वो इन दिनों 'सलार 2' पर काम कर रहे हैं।

Sushmita Sen: क्या सुष्मिता के साथ फिल्म करने वाले हैं रोहमन? एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड ने बताई पूरी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदा मुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
अजित कुमार मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित 'विदा मुयार्ची' से तो चर्चा में बने ही हुए हैं। इसके अलावा वो गुड बैड अग्ली में भी अभिनय करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो तीन-तीन भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं। अजित फिलहाल 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Bigg Boss OTT 3: अदनान-सना के बेघर होने के बाद घर के नए कैप्टन बन रणवीर शौरी, यूजर्स बोले- अब होगा घमासान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें