फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Banerjee: खुद को कास्ट करने के चलते झेली है आलोचना, ‘स्त्री 2’ के अभिनेता ने रखा अपना पक्ष

Tue, 20 Aug 2024 03:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
‘स्त्री 2’ के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदाकारी के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत एक कास्टिंग मैन के तौर पर की थी। क्या आप जानते हैं एक अभिनेता के रूप में फिल्म प्रोजेक्ट पाने के लिए उनकी आलोचना की गई? हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने खुलासा किया की आर्थिक समस्याओं के चलते वह कास्टिंग के क्षेत्र में आएं। हालांकि, खुद को कास्ट करने को लेकर उनकी काफी आलोचनाएं भी हुईं, क्योंकि लोग सोचते हैं कि उनकी सफलता का कारण यह है कि उन्होंने ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में खुद को कास्ट किया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
हाल ही में अभिनेता ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में इसी बारे में बात करते हुए और अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘मुझे हमेशा लगता था कि लोग मुझे काम देंगे, मैंने कास्टिंग को आठ साल दिए। मैं भूल गया और मान लिया कि कोई भी मुझे अभिनेता बनने का मौका नहीं देगा। कोई भी मुझे कास्टिंग मैन होने के नाते नहीं बुलाता, अगर मैं किसी अन्य कास्टिंग डायरेक्टर से मेरा ऑडिशन लेने के लिए कहता, तो वह ऐसा कभी नहीं करता।’ 
रंग-बिरंगी साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं धक-धक गर्ल

 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
बता दें कि अभिषेक ने नौ हजार रुपये में एक प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। उनका पहला प्रोजेक्ट अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ था। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनका सफर मुश्किल था, तब लोगों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था।

 

4 of 5
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिनेता ने कहा, ‘जब तक आपको शोहरत नहीं मिलती, तब तक सब ठीक रहता है। जिस दिन आप लाइमलाइट में आ जाते हैं, लोग कहने लगते हैं, 'ये यार अभिषेक कास्टिंग में था, अपने आपको कैसे कास्ट कर रहा है पाताल लोक में।' मुझे याद है कि कोविड के दौरान, तीन दिनों में पाताल लोक वायरल हो गया था, क्योंकि लोगों की ओटीटी तक पहुंच थी। मैं खुश और गर्व महसूस कर रहा था, लेकिन अगले ही दिन, ऐसे लेख थे जिनमें लिखा था कि कुछ अभिनेता थे जो मेरे खिलाफ गए और कहा कि, 'उन्होंने खुद को कास्ट किया', और यह सोशल मीडिया पर एक अभियान की तरह था। मैं उस समय समझ नहीं पाया।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
आपको बता दें कि वह अपनी फिल्म ‘वेदा’ के लिए भी इसी तरह की आलोचना से जूझ रहे हैं, क्योंकि लोगों को लगता है कि उन्होंने खुद को फिल्म में कास्ट किया है। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ में भी नजर आए हैं। उनके आगामी कार्य की बात की जाए तो वह साउथ की फिल्म ‘सूर्या 44’ में दिखेंगे।
18 अक्तूबर को रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें