हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। यह क्राइम-मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में करीना कपूर दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। प्रशंसकों को अब निर्माताओं की ओर से खास तोहफा मिला है। आज मंगलवार, 20 अगस्त को निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें दमदार कहानी की झलक मिली।