बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाहें लंबे समय से तूल पकड़े हुए हैं। हालांकि, ऐश्वर्या और अभिषेक से लेकर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने आज तक इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हो गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें फिर जोर पकड़ने लगीं। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने तलाक से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट लाइक कर दिया, जिसके बाद उनके निजी जीवन को लेकर फिर से चर्चा होने लगीं। हालांकि, अब अभिषेक बच्चन ने उस पोस्ट से अपना लाइक हटा लिया है।