हाल ही में दुबई में हुए एक अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने पूरी महफिल में कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार के पैर छूकर सभी को चौंका दिया। इस दौरान आराध्या के साथ उनकी मां ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। आराध्या को पैर छूते देखकर अब ऐश्वर्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दुबई में हुए एक अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने पूरी महफिल में कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार के पैर छूकर सभी को चौंका दिया। इस दौरान आराध्या के साथ उनकी मां ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। आराध्या को पैर छूते देखकर अब ऐश्वर्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने हाल ही में शिव राजकुमार के प्रति अपना रिएक्शन देकर सभी का दिल जीत लिया है। हाल ही में हुए दुबई में हुए SIIMA 2024 समारोह में जब ऐश्वर्या की मुलाकात शिव राजकुमार से हुई। इस दौरान ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी उनके साथ मौजूद थीं। इंस्टाग्राम पर पैपराजी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें आराध्या का शिव राजकुमार से आशीर्वाद लेने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शिवा को चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय का अभिवादन करते देखा गया, जो एक साथ बैठे थे। कन्नड़ स्टार ने ऐश्वर्या को पोन्नियिन सेलवन में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। एक-दूसरे से मिलने के बाद, अभिनेत्री ने उन्हें आराध्या से मिलवाया। आराध्या ने बड़ी मुस्कान के साथ उनका अभिवादन किया, हाथ जोड़े और उनके पैर छूए। इस दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी के संस्कारों को देखकर बेहद खुश दिखीं।
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐश्वर्या और बच्चन परिवार की आराध्या की अच्छी परवरिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "आराध्या ने बड़ों का सम्मान करते हुए सही बातें सीखी हैं।" एक और फैन ने लिखा, "ये संस्कार बच्चन परिवार से ही मिले हैं।" एक और फैन ने लिखा, "क्या परवरिश है, दिल जीत लिया।" एक और फैन ने लिखा, "वाह, क्या संस्कार हैं।"
आराध्या और ऐश्वर्या को तमिल अभिनेता चियान विक्रम के साथ भी देखा गया। वायरल हुई एक तस्वीर में आराध्या विक्रम के साथ बातचीत करती नजर आईं। तमिल स्टार ने पोन्नियिन सेलवन में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। इस दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर भी जलवे बिखेरती नजर आईं। अवार्ड शो में जाने से पहले मां-बेटी की जोड़ी ने कैमरों के लिए शानदार पोज दिए।