बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने किरदार को परफेक्ट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। वे अपने रोल को लेकर छोटी सी छोटी चीजों का भी खास ध्यान रखते हैं, इसलिए, उन्हें बॉलीवुड का 'मि. परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। अपने हर शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए आमिर अपने डायलॉग का घंटो अभ्यास करते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार आमिर ने खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के दौरान अमिताभ बच्चन ने उन पर खास प्रभाव छोड़ा था, जिन्होंने उन्हें अपने किरदार पर फोक्स रखना सिखाया।