रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान ने किरण राव का हाथ थामा। दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में रहे और इनका एक बेटा है-आजाद। हालांकि, वर्ष 2021 में आमिर और किरण की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। भले ही किरण और मिस्टर परफेक्शनिस्ट अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, लेकिन साथ में काम कर रहे हैं। बीते दिनों जब आमिर और रीना की बेटी आयरा की शादी हुई तब भी किरण राव मौजूद रहीं। हाल ही में जब आमिर खान से पूछा गया कि तलाक के बाद वे किरण के साथ कैसे काम कर पा रहे हैं तो उन्होंने काफी शानदार जवाब दिया।