फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: 'जया जी को किस हीरो के साथ देखकर आपको होती थी तकलीफ?' आमिर के इस सवाल पर शरमाए शहंशाह

Wed, 02 Oct 2024 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी अभिनय से हिंदी सिनेमा में एक विशाल लकीर खींची है। उनकी अभिनय प्रतिभा के सभी कायल है। इस समय अभिनेता 'केबीसी 16' को होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है। इसमें आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देंगे। हालांकि, शो के दौरान आमिर बिग बी से कुछ ऐसा पूछ देते हैं, जिससे अभिनेता काफी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान ने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 के सेट पर जया बच्चन के बारे में अपने सवाल से अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया। अभिनेता अपने बेटे जुनैद खान के साथ केबीसी के एक नए विशेष एपिसोड का हिस्सा होंगे, जो बिग बी के आगामी जन्मदिन समारोह का हिस्सा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
हालिया रिलीज शो के प्रोमो में आमिर ने अमिताभ से कहा, "मेरे पास एक सुपर डुपर सवाल है।" अमिताभ ने जवाब दिया, "जी जी।" आमिर ने आगे कहा, “जब जया जी शूटिंग पर जाती थीं, किसी और हीरो के साथ, वो कौन सा हीरो था, जिसका नाम सुनकर आपकी तकलीफ होती थी और आपको गुस्सा आ जाता था?" अमिताभ आमिर को देखकर हैरान हो गए और फिर मुस्कुराने लगे।
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
हालांकि, प्रोमो में बिग बी को जवाब देते हुए नहीं दिखाया गया है, लेकिन शो के इस प्रोमो ने दर्शकों को उत्साहित जरूर कर दिया है। वीडियो के प्रोमो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आमिर ने अमिताभ को काफी हैरान कर दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा पहली बार है, जब किसी सवाल पर बिग बी ने चुप्पी साध ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
शो के प्रोमो में आमिर के इस सवाल पूछने के बाद जुनैद हॉट सीट पर आमिर के बगल में बैठे मुस्कुराए। वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया गया, "महानायक के जन्मोत्सव पर आमिर खान ने कुछ पुरानी यादें ताजा कीं।"

John Amos: हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें