फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Goat Life: 'द गोट लाइफ' के संगीत लॉन्च में ए.आर रहमान ने दी लाइव परफॉर्मेंस, फिल्म के सभी कलाकार रहे मौजूद

Wed, 13 Mar 2024 05:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोच्चि में द गोट लाइफ के संगीत लॉन्च में संगीत उस्ताद ए.आर रहमान ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। 
विज्ञापन
1 of 5
द गोट लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द गोट लाइफ' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच कोच्चि में द गोट लाइफ के संगीत लॉन्च में संगीत उस्ताद ए.आर रहमान ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, अमला पॉल, जिमी जीन-लुई, के.आर. गोकुल, तालिब अल बलुशी और रिक एबी और सुपरस्टार मोहनलाल शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 6000 से अधिक लोग उपस्थित थे। इस दौरान फिल्म के पोस्टर मंच पर जारी किए गए। 
विज्ञापन

2 of 5
द गोट लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरस्टार मोहनलाल ने इस दौरान 'द गोट लाइफ' के बारे में अपने विचार साझा किए। साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन और तालिब अल बलुशी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। रोशन मैथ्यू, टोविनो थॉमस जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं की उपस्थिति ने इवेंट की शोभा बढ़ाई। वहीं, ए.आर रहमान ने 'द गोट लाइफ' में अपनी यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने इस कार्यक्रम में 'द होप सॉन्ग' का लाइव प्रदर्शन किया। ये सभी को झकझोर कर रख देने वाला एंथम है। इस इवेंट में और भी कई गानों पर परफॉर्मेंस दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
द गोट लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस इवेंट में जितिन, सना मौसा, चिन्मयी श्रीपदा, विजय येसुधास, मुर्तजा, राजा हसन और फैज जैसे कलाकारों ने भी परफॉर्मेंस दी। फिल्म में अपने सफर के बारे में बात करते हुए ए.आर रहमान ने कहा, 'बलुशी जैसे भावुक व्यक्ति के साथ काम करना सम्मान की बात है, जो सिनेमा कहानियों और मानवता में विश्वास रखते हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। क्योंकि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। मैं आपका हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मलयालम फिल्म उद्योग में वापस लौटते हुए मुझे ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे मैं घर वापस आ गया हूं।'

4 of 5
द गोट लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पृथ्वीराज सुकुमारन ने संगीत के बारे में कहा, 'मुझे इससे पहले दो फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला है। जिनके लिए ए.आर. रहमान सर ने गाना गाए थे। दोनों फिल्मों में शानदार संगीत था। मैंने 120 से अधिक फिल्में की हैं और मुझे ऐसा कोई दूसरा मौका याद नहीं है। मैं फिल्म करते समय सोचता हूं कि काश मैं अब प्रत्येक टेक से पहले संगीत सुन पाता। मगर आपको ऐसा करने को नहीं मिलता।' उन्होंने कहा, 'आपने फिल्म के लिए जो किया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द गोट लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजुअल रोमांस द्वारा निर्मित 'द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हॉलीवुड अभिनेता जिमी जीन-लुई, अमला पॉल और केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी और रिक एबी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत निर्देशन एआर रहमान ने किया है। यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होने वाली है। 

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की लास्ट हिट याद है?, पढ़िए सात साल पहले की उस कहानी से पहले की नौ और कहानियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें